करोना अपडेट , महासकंट ,
करोना अपडेट
महासकंट
करोना रविवार 4 अप्रैल 100000 मरीज ,करोना के इस रूप ने पूरे देश को हिला दिया। जब हमें लगा कि करोना नियंत्रण में आ रहा है। वैक्सीन प्रोग्राम शुरू हो गया है और हमे यह लगने लगा की अब हम कोरोना फ्री होंगे। तभी हमें इन खबरों ने हिला दिया ,यानी हम जहां से शुरू हुए थे ,दोबारा वहीं आकर खड़े हो गए हैं।
लॉक डाउन
क्या अब देश में लॉकडाउन लगेगा ,मोदी सरकार ने यह संदेश दे दिया कि कोई भी राज्य में पूरा लॉक डाउन नहीं लगेगा या नहीं ? केवल माइक्रो लॉक डाउन ही लगेगा। केवल वही जगह बंद होगी, जहां करोना के बहुत ज्यादा मरीज है। लेकिन जो लोग करोना को नजदीक से जानते हैं। उन्हें पता है कि यह फैसला मजबूरी में नहीं आया एक राजनैतिक फैसला तो हो सकता है। मगर समझदारी का फैसला नहीं है। हमें एक प्रॉपर लॉक डाउन की आवश्यकता है।
क्यों नहीं
लेकिन राजनीतिक और आर्थिक कारण हमेशा इसकी इजाजत नहीं देते हैं। अब हम करोना से वैक्सीन के आधार पर ही लड़ सकते हैं। लेकिन मैंने पहले भी आपको अपने ब्लॉक में बताया था कि हम भ्रम को पालते हैं और उसे बड़ा करते हैं। यानी बहुत सारे लोग वैक्सीन के लिए भ्रम है और वैक्सीन लगवाना नहीं चाहते। यदि वह यह करते हैं, लेकिन हम अपने और अपने परिवार का बहुत बड़े रिस्क में डाल रहे हैं।
वैक्सीन ?
वैक्सीन केवल 45 साल से ऊपर के लोगों को लगाई जा रही है। इससे पहले यह वैक्सीन करोना वारियर को लगाई गई। अब यह वैक्सीन आम लोगों को लगाई जा रही है। वह भी 45 साल से ऊपर के लोगों के लोगो को लगाई जाएगी। लेकिन कई लोग वैक्सीन का विरोध कर रहे हैं। यह लोग सचमुच आपनी जिंदगी का विरोध कर रहे हैं ,अपनों को मुसीबत में डाल रहे हैं।
क्या वैक्सीन..
मैंने जितने भी लोगों को वैक्सीन का लेते हुए देखा है। लगभग 100 से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लेते हुए देखा है ,इसमें कम उम्र से अधेड़ व बूढ़े लोगों को भी देखा है। सभी लोग सुरक्षित हैं यानी वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। हमें और आपको किसी भी तरह का भ्रम नहीं पालना चाहिए और वैक्सीन लेनी चाहिए।
५०%वैक्सीन
स्थिति खराब हो रही है। इस वजह से हमें अपनी लापरवाही को समझना चाहिए और भीड़ से दूर रहना चाहिए, मास्क का प्रयोग करना चाहिए। यदि हम यह संदेश को भूल गए और हमने अपनों को मुसीबत में डाल देना डाल दिया है,तो हमें सोचना चाहिए कि वैक्सीन केवल 45 साल से ऊपर के लोगों को लगाई जा रही है। जबकि आधी से ज्यादा जनसंख्या इस उम्र से नीचे वाली उम्र के नागरिको की है। या नहीं एक से 45 साल तक की उम्र वाले लोग भारत में 50% से ज्यादा है। उन लोगों के लिए अभी कोई वैक्सीन नहीं है। वो लोग हमारे अपने बच्चे ,भाई बहन हो सकते हैं। इसलिए उनकी सुरक्षा के लिए हमें ध्यान रखना चाहिए और वैक्सीन प्रोग्राम में भागीदार बन सके।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें